Monday 7 November 2016

राम से नहीं ऋतु से सम्बन्धित है दीपावली
----------------------------------
सामान्य जनमानस मे एक भ्रम व्याप्त है कि दीपावली का पर्व भगवान राम की अयोध्या वापसी के दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी खुशी में आतिशबाजी छुड़ाई जाती है।यह गलत है;शास्त्र सम्मत नहीं है।स्कन्द पुराण के 'ब्राह्म खण्ड' के अनुसार श्री राम के अयोध्या आने की तिथि वैशाख शुक्ल सप्तमी है और उसी दिन उनका राज्याभिषेक हुवा था।तब फिर दीपावली में पटाखे दाग कर भयंकर पर्यावरण प्रदूषण का कोई औचित्य नहीं है।
          दीपावली ऋतु पर्व है।वर्षा की समाप्ति पर घरों की गन्दगी की सफाई,पुताई और शुद्ध कड़ुए तेल के मिट्टी के दीप जलाकर  कीड़े मकोड़े  समाप्त करना,इसका उद्येश्य है। पूजा अर्चना तो एक अच्छी चीज़ है।श्रीगणेश और लक्ष्मी पूजन की परम्परा स्वस्थ है।
            लकीर पीटने के नाम पर पर्यावरण प्रदूषण और जुआ खेलना अनुचित है।

No comments:

Post a Comment